ऊन में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद
ऊन। निजी स्कूलों में अभिभावकों के शोषण व महंगे कोचिंग सेंटरों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि निजी स्कूलों में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष स्कूल में फीस की वृद्धि की जा रही है तथा पाठ्यक्रम में बदलाव कर शिक्षा का बाजारी करण खुलेआम किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर ओमप्रकाश, सुबोध कोरी ,सोमपाल, संजय, धर्मवीर शांडिल्य ,संदीप, पूजा, सुंदर आदि शामिल रहे।