हैलो... तुमने मुझे वोट नहीं दी, मैं देख लूंगा
थानाभवन (शामली)। हैलो... सुनो मोहल्ले वालों, तुमने मुझे बीडीसी के चुनाव में वोट नहीं दी। मैं एक-एक को देख लूंगा।
गांव चंदेनामाल में बीडीसी पद पर चुनाव हारने के बाद एक प्रत्याशी ने लाउडस्पीकर पर कुछ इस तरीके से मोहल्ले में अपनी भड़ास निकाली। इसके अलावा उसने लोगों को गालियां भी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीडीसी का चुनाव हारने के बाद गांव निवासी रामदास ने शराब पीकर लाउडस्पीकर के जरिये मोहल्ले के लोगों को गालियां दे रहा था, जिस कारण उसे पकड़कर चालान कर दिया है। उधर, क्षेत्र के गांव दखोड़ी जमालपुर में प्रधान पद पर जीते प्रत्याशी गोवर्धन के पुत्र विपिन भी गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया।