शामली के कैराना में बुधवार सुबह ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। उधर, यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
मंगलवार सुबह हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में तीन लाख 20 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया था, जिसके चलते मंगलवार यमुना खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर 232 मीटर पर बह रही थी। हालांकि मंगलवार शाम को ही हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव कुछ कम होना शुरू हो गया था। वहीं, बुधवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 19 हजार क्यूसेक प्रति सेकंड रह गई। जो नौ बजे और घटकर 153768 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड रह गई। जिले में बुधवार सुबह छह बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है।