फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा

विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिए छाता लगा कर जाते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर में धूप की तपिश और लू चलने से लोग घरों में रहे। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में मौसम गर्म होता जा रहा है। पिछले कई दिन से गर्म हवा लू चल रही है। सोमवार को भी सुबह से धूप निकली। दस बजे के बाद गर्म हवा लू चलनी शुरू हो गई। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। लू व गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकले। इसके चलते बाजारों में और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। शाम पांच बजे के बाद धूप हल्की होने पर लोग घरों से बाहर निकले, जिससे बाजार में ग्राहकों की भीड़ होने से रौनक छायी रही।
पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें