फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओ का अस्पताल स्टाफ ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वागत
विज्ञापन

कैराना। कोविड-19 अस्पताल झिंझाना में 22 दिन तक लगातार ड्यूटी करके कोरोना पीड़ितों का उपचार करने वाली पांच सदस्यीय टीम का कैराना सरकारी अस्पताल लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कैराना सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विकास वर्णवाल, डॉक्टर विकास चंद, फार्मासिस्ट दीपक अग्रवाल, बबीता नाम की दो स्टाफ नर्स की पांच मई से झिंझाना के कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई थी। लगातार 22 दिन तक कोविड-19 अस्पताल झिंझाना में कोरोना संक्रमितों का उपचार करने के बाद बुधवार को सभी स्टाफ के लोग कैराना सरकारी अस्पताल वापस आए, जहां पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार, मोहम्मद अली, नयन कुमार, प्रदीप, राधिका, भव्या, राघव और आमिर आदि ने उनका स्वागत किया। फार्मासिस्ट दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोविड अस्पताल में पीपी किट पहनकर ही मरीजों के पास दवाई, खाना देने या हालचाल पूछने के लिए जाते थे। कोरोना से डरना नहीं, बल्कि सुरक्षा और बचाव के उपाय करना बेहद जरूरी है। तीन दिन पहले उन सभी के सैंपल जांच के लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन सभी को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें