फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी जमातियों को भेजा मुजफ्फरनगर जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। करीब दो माह पहले भैसानी इस्लामपुर से मिले 12 बांग्लादेशी जमातियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद बनत से मुजफ्फरनगर जेल शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने खुफिया विभाग की सूचना के बाद भैसानी इस्लामपुर गांव से इन जमातियों को पकड़ लिया था। इसके बाद जांच हुई तो इनमें दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती करते हुए बाकी जमातियों को क्वारंटीन कर दिया था। साथ ही मामले में करवाई करते हुए पुलिस ने सभी जमातियों पर विदेश व लॉकडाउन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्वारंटीन की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने सभी जमातियों को तीन मई को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बनत की अस्थायी जेल में भेज दिया गया। अब 24 दिन बाद पुलिस ने बुधवार को सभी जमातियों को मुजफ्फरनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पहले सभी जमातियों को अस्थायी जेल भेजा गया था। इसके बाद सभी को बुधवार को मुजफ्फरनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें