फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मानसिक रोगों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को मानसिक रोगों के लक्षण बताते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी को मानसिक रोग के लक्षण नजर आते हैं तो उसका समय रहते उपचार कराएं। क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट प्रेरणा पुंडीर ने बताया कि मानसिक रोग के सामान्य लक्षणों में नींद न आना, चिंता, घबराहट, तनाव, आत्महत्या का विचार उत्पन्न होना, मन में उदासी होना, भूत प्रेत, देवी देवता आदि की छाया का भ्रम होना, याददाश्त की कमी होना, बुद्धि का कम विकास होना और काम में मन न लगना आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन लक्षणों को लेकर लोगों को जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल, एसीएमओ डॉ. अथर जमील, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जाहिद अली त्यागी, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, अंकित कुमार और आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें