फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू से चौसाना में किसान की मौत, जिले में बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौसाना गांव में 50 वर्षीय किसान राशिद पुत्र खुर्शीद की डेंगू से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत के चलते पहले उन्हें करनाल के कल्पना चावला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां लंबे समय तक उपचार चलता रहा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, लेकिन मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई मुबारिक अली ने बताया कि पूरा परिवार डेंगू की चपेट में था। अब सभी की सेहत सामान्य है, लेकिन राशिद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने और डेंगू की रोकथाम के ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार ने डेंगू से मौत की जानकारी से इन्कार किया है। कहा कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाए। गौरतलब है कि 10 नवंबर को बाबरी में परिजनों ने डेंगू से किशोरी की मौत होने का दावा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें