फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार, नजला, खांसी और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, नजला, खांसी और एलर्जी के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और स्वास्थ्यकर्मियों ने दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 41 मरीज आए। इनमें दस गर्भवती महिलाएं आईं, जिनकी जांच कर परामर्श दिया गया। इनके अलावा खांसी के आठ, गैस के तीन, बुखार के एक, त्वचा संबंधी रोग के दो, शुगर व ब्लड प्रेशर के एक-एक मरीज आए। 15 मरीज अन्य बीमारियों के आए।
मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 57 मरीज आए। 27 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा ब्लड प्रेशर के आठ, शुगर के चार, बुखार के पांच, त्वचा संबंधी रोग के सात और नौ अन्य रोगों से संबंधित मरीज आए।
विज्ञापन

ऊन ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडोरा में आयोजित आरोग्य मेले में 22 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला, जुकाम, खांसी व खुजली के आए। बदलते मौसम के चलते पैरों में दर्द, बुखार व खांसी जुकाम का प्रकोप चल रहा है। सभी मरीजों को दवा दी गई। इस दौरान डॉ. शशिकांत, स्टाफ नर्स हरिओम व लैब टेक्नीशियन शुभम मौजूद रहे।
जलालाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्साधिकारी ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट धीरज कुमार ने बताया कि आरोग्य मेल में 53 मरीजों की जांच हुई। इनमें खांसी, नजला, बुखार व एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। इनके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर व शरीर दर्द के मरीज भी पहुंचे। सभी मरीजों को जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

-
संजीव शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें