शामली सीएचसी में निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : SHAMLI
स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा
शामली। केंद्र की स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने जिले में पहुंचकर दो सीएचसी, दो पीएचसी और एक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यक्रमों की गुणवत्ता की जांच पड़ताल की।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की टीम सीएचसी शामली पहुंची। टीम में डॉ. ज्योति, डॉ. पुरवाभल्ला समेत तीन सदस्य शामिल रहे। टीम ने सीएचसी मेें प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, जनरल वार्ड, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने सीएचसी शामली व कांधला, पीएचसी लिसाढ़ और अरबन पीएचसी पंसारियान और स्वास्थ्य उपकेंद्र सुन्ना का निरीक्षण किया और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों और उनकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, आरबीएसके, रोगी कल्याण समिति, कोविड-19 टीकाकरण आदि की जानकारी ली। जनपद में निरीक्षण करने के बाद टीम लौट गई।
शामली सीएचसी में निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SHAMLI