फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगला राई में डेंगू से पांच मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पिछले छह दिन के अंदर नगला राई में डेंगू से ग्राम प्रधान की पत्नी व दो मासूम बच्चियों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगा कर मरीजों की जांच की तथा उन्हें दवाइयां वितरित की। जबकि पूर्व प्रधान का पानीपत हास्पिटल में डेंगू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव नगला राई में बुखार के साथ ही डेंगू पैर पसार रहा है। बुधवार रात पानीपत हास्पिटल में वर्तमान ग्राम प्रधान युसूफ की पत्नी सफीना की डेंगू के कारण मौत हो गई थी। बुधवार को ही गांव निवासी नईम व शमीम की मासूम बच्चियों की भी मौत हो गई थी। जबकि मंगलवार को भी अनीस की पत्नी मोमिना की डेंगू से मौत हो गई। वहीं छह दिन पहले वकील की पत्नी की भी बुखार आने व प्लेटलेट्स कम होने पर मौत हो गई थी। डेंगू से पांच मौतों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व प्रधान नईम की बैठक में कैंप लगाया। कैंप में डाॅ. मीनाक्षी धीमान, सुमित कुमार ने मरीजों की जांच की तथा उन्हें दवाइयां वितरित की। इस दौरान गांव की मस्जिदों से भी स्वास्थ्य विभाग के कैंप की सूचना ग्रामीणों की दी गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी शोभिता व सावित्री तथा आशा अमिता ने घर घर जाकर बुखार के मरीजों के बारे में जानकारी एकत्रित की तथा उन्हें कैंप में आने के लिए कहा गया।

नगला राई में कैंप के दौरान 82 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकतर मरीज बुखार, वायरल से पीड़ित थे। 10 मरीजों की डेंगू किट से जांच की गई। 50 मरीजों की मलेरिया व टाइफाइड जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. शैलेंद्र चौरसिया, चिकित्सा अधीक्षक कैराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें