फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की टीम ने बाजी मारी

Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कबड्डी की विजेता टीम संवाद
विज्ञापन
कांधला (शामली)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीनियर व सब जूनियर वर्ग की मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सीनियर वर्ग में शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को 55- 41 से हराया और चैंपियन बनी। सब जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में भी शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को 44- 17 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कविता जयजान प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, डॉ शशि वर्मा प्रधानाचार्य श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज कैराना, अनुराधा राठी प्रवक्ता जीजीआईसी कांधला, सुशील कुमार प्रधानाचार्य चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला, ओम सिंह वर्मा सचिव कबड्डी फेडरेशन शामली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में अशोक कुमार, अरुण , प्रमोद कुमार , अमरपाल , सीमा , यशपाल , संदीप , दीपा, भावना, संजू, रामपाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन




प्रदेश स्तरीय टीम का भी किया गया चयन
प्रतियोगिता में सीनियर व सब जूनियर वर्ग में मंडलीय कबड्डी टीम हेतु चयन किया गया । प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 7 से 11 नवंबर तक आजमगढ़ में होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी भागीदारी करेंगे। सीनियर वर्ग में रितिक, ज्योति, पूजा, संजना, प्रियंका, फुरकाना, निशा, अनिका , वर्षा, संजीदा, सोनम, साक्षी मुजफ्फरनगर से सुरक्षित , खुशी शामली से पायल और सब जूनियर वर्ग में नर्गिस, शिवानी,पायल, पूनम ,सना,आयुषी, महक शामली से और नैंसी, लक्ष्मी, रिया, आरती, रिया, काजल, गुड्डी आदि प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें