शामली। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा मां सावित्री हॉस्पिटल पर गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशुओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई।
बुधवार को आयोजित शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. नीलम शुक्ला ने गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड, एनीमिया की जांच की और कम पाए जाने पर उन्हें आयरन सिरप, ग्लूकोस पाउडर, प्रोटीन पाउडर और दुग्ध पाउडर का वितरण किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को रोटरी हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्ड से गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। मौके पर डॉ. अनूपमा राठी, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, वीणा अग्रवाल, ऋतु जैन, मृदुला जैन, संदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे।