फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे सात एआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम ने निर्वाचन में लगाए गए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गंभीरता से प्रशिक्षण लें और कोई भी शंका हो तो उसका समाधान करें। उन्होंने अनुपस्थित रहे सात एआरओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आरओ तथा एआरओ प्रशिक्षण को अच्छी तरह समझ लें। निर्वाचन आयोग से उपलब्ध पुस्तिका का भी अच्छी तरह अध्ययन कर लें। प्रभारी अधिकारी कार्मिक पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, सह प्रभारी डॉ. अजय बाबू शर्मा एवं डॉ. अमित मलिक ने पावर प्वाइंट के जरिए प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में गन्ना विकास निरीक्षक मुकेश कुमार राठी, जल निगम के जेई सौरभ गुप्ता, आरईडी जेई बृजेश कुमार, भूमि संरक्षण से जेई कुलदीप कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजपाल सिंह वर्मा, पालिका कांधला के जेई मनोज कुमार, पूर्वी यमुना नहर के जेई मनोज शर्मा अनुपस्थित रहे। डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार, डीपीओ प्रसून राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें