फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल का हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
शामली में बाबरी थाने के सिपाही महेंद्र शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना की बंतीखेड़ा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्हें रात में ड्यूटी के दौरान सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैड कांस्टेबल के निधन से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस लाइन में दिवंगत को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

रविवार रात थाना बाबरी में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र शर्मा (53 वर्ष) की बंतीखेड़ा चौकी पर ड्यूटी थी। देर रात में ड्यूूटी के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। साथी पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष बाबरी नेमचंद सिंह चौकी बंतीखेड़ा पहुंचे और पीआरवी के सहयोग से हेड कांस्टेबल को तत्काल सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने से उनका निधन होना बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिवंगत हेडकांस्टेबल मूल रूप से मेरठ के कस्बा मवाना के मोहल्ला अशोक विहार के निवासी थे। बाबरी थाने पर करीब छह माह पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी।
सूचना मिलते ही परिजन शामली पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में दिवंगत महेंद्र शर्मा को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने अंतिम विदाई दी। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजनों से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि महेंद्र शर्मा को मिलने वाले सभी लाभ यथासंभव शीघ्र ही दिलाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि महेंद्र शर्मा 1986 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें