फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कंबल वितरण

विज्ञापन
शामली में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 73वां जन्मदिन पर गरीबों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित विश्वकर्मा नगर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया। उनके चित्र पर माला पहनाकर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर प्रभु से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को 101 कंबल भी वितरित किए गए। संचालन योगेश भारद्वाज द्वारा किया गया। मौके पर वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, बाबू खान, राजकुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, ओमबीर उपाध्याय, बाबूराम शर्मा, ओमपाल शर्मा, पुनीत शर्मा आदि रहे। उधर, गोशाला रोड स्थित धीरज उपाध्याय के आवास पर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदीप राठी, सुलतान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें