फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को योगासन कराया

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में बोलते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य डॉ. कुमुद शर्मा ने स्वयंसेवकों और सेविकाओं को प्राणायाम, योगासन के विषय में बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में एएसपी राजेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने भारत मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया। स्वयंसेवकों फिरोज, राजन द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान है, यदि किसी व्यक्ति का संकल्प मजबूत है, तो किसी भी प्रकार की बाधा मनुष्य को उसके लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती है। विशेष शिविर के दूसरे सत्र में योगाचार्य डॉक्टर कुमुद शर्मा ने स्वयंसेवकों और सेविकाओं को प्राणायाम, योगासन के विषय में जानकारी देकर ताड़ासन अन्य आसन छात्र-छात्राओं को कराएं। समाज सेविका वीणा अग्रवाल मौजूद रही। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। शिविर में गुरदास सिंह, प्रदीप आर्य, नरेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार अर्जुन राम, दिनेश तोमर, मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, मोहम्मद शाहिद, राजीव गोयल आदि रहे।

शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में योगाभ्यास करते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें