फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मलीन महंत संतोष गिरि की पुण्यतिथि पर हवन

विज्ञापन
शामली शिव मंदिर गुलजारी वाला में अखंड भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते साधु-संत - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के कैराना रोड पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर गुलजारी वाला में ब्रह्मलीन थानापति महंत संतोष गिरि महाराज की पुण्य तिथि पर 14वां विशाल भंडारा और हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति मंदिर के महंत थानापति शैलेंद्र गिरी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। हवन में साधु संतों और श्रद्धालुओं ने आहुति दी। दोपहर 12 बजे से अखंड भंडारा शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे के बाद तक भी चलता रहा। कार्यक्रम में उप्र के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। मंदिर के महंत सचिव शैलेंद्र गिरि महाराज ने बताया कि रविवार रात को सुंदर कांड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें