फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख उजाड़ने का धंधा जारी

Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भ्रूण हत्या
विज्ञापन
 शामली। डीएम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है।  हरियाणा  में कन्या भ्रूण हत्या शत प्रतिशत बंद है, किंतु  वेस्ट यूपी के शामली, सहारनपुर बागपत जिलों में कन्या भ्रूण हत्या की जा रही है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए दोषियों के विरुद्ध अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई  करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत पीसीपी एनडीटी के एक दिवसीय कार्यशाला में डीएम सुुजीत कुमार ने कहा कि हरियाणा के अफसर वेस्ट यूपी के  शामली-  सहारनपुर तथा बागपत, मेरठ जनपदों में  सूचना मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटरो पर कन्या भ्रूण हत्या को  रोकने के लिए छापामारी करती है।

हालांकि जिले के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने डॉक्टर व वकीलों का सहयोग लेकर सामाजिक संगठनों को अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का सुझाव दिया। डीएम ने अल्ट्रासाउंड संचालकों और डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि किसी भी तरह का उनका शोषण नहीं किया जाएगा। मंडलीय कार्यप्रबंधक एमएचएम अरविंद गोस्वामी ने कन्या भ्रूण हत्या गर्भपात विषयों पर तथा पीसीपी एनडीटी अधिनियम को लागू करने के बारे में अवगत कराया। 
विज्ञापन


कार्यशाला में सीएमओ  विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम सदर एमपी सिंह,  एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य, एसीएमओ सफल कुमार, नेत्र राम, अरविंद अग्रवाल डिप्टी सीएमओ भानु प्रताप, डाॅ.  जगमोहन, डाॅ. वीपी सिंह,  डाॅ. कीर्ति प्रसाद, डाॅ. अर्जुन सिह बोहरा, डॉ.  रजनीश बहल, डॉ. मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें