फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का विरोध

Wed, 29 Mar 2017 11:54 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के माजरा रोड स्थित किराना की    दुकान पर छापा मारकर कुट्टू के आटे का नमूना लिया। टीम        जब दूसरी दुकान पर पहुंची तो व्यापारियों ने इसका विरोध कर दिया। जिसके चलते टीम बिना नमूने लिए बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में शहर के माजरा रोड पर अभियान चलाया। टीम ने शहर के माजरा रोड पर कन्हैया लाल पवन कुमार की किराना की दुकान पर छापामार कर कुट्टू के आटे का नमूना लिया।

नमूना लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दूसरी दुकान पर चौलाई का नमूना लेने लगी तो मौके पर भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरीशंकर     जिंदल के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीम को घेर लिया। 
विज्ञापन


व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा टीम के बीच काफी नोकझोंक हुई। व्यापारियों के विरोध के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूना लिए बगैर ही लौट गई। अभिहित अधिकारी ने बताया कि  शासन के आदेश पर खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा  रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें