फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक को ले गई हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से युवक को उठा ले गई हरियाणा पुलिस
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। घर में सो रहे युवक को कार सवार छह लोग अपने साथ ले गए। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर बताया कि हरियाणा के जनपद पानीपत पुलिस युवक को उठाकर ले गई है।
विज्ञापन

सोमवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव डेरा भगीरथ निवासी लोगों ने थाना झिंझाना पहुंचकर बताया कि रविवार की रात डेरा भगीरथ निवासी राजेंद्र अपने घर के अंदर सो रहा था। देर रात हरियाणा नंबर की एक गाड़ी आई, जिसमें से उतरे पांच छह लोगों ने घर में घुसकर कमरे की कुंडी लगा दी। वहां सो रहे राजेंद्र को जबरदस्ती हथियारों के बल पर गाड़ी में डालकर ले गए । परिजनों के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को साथ लेकर राजेंद्र की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया डेरा भगीरथ से एक युवक राजेंद्र को कार सवार लोगों द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना मिली थी। जांच करने पर हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए वन राजेंद्र को किसी मामले में ले गई है। हरियाणा पुलिस बिना सूचना के युवक को ले गई है, जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें