फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
कांधला सीएचसी में मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ करते चेयरमैन हाजी बबला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण योजना का शुभारंभ कांधला नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने किया। राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद्रा ने लोगों को जानकारी दी। बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत बच्चों को काली खांसी, गलघोंटू, पीलिया, बुखार सहित कई अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत छूटे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रतिक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, सुधीर तेवतिया, बीपीएम मौहम्मद तौहीद, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पवन जैन सहित राजकीय अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें