फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरियाणा पुलिस कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा पुलिस की फर्जी छापेमारी से परेशान सराफा व्यापारी दुकान बंद करके सोमवार को कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों का आरोप था कि हरियाणा पुलिस बिना स्थानीय पुलिस के बाजार में आती है और व्यापारियों को एक अपराधी की तरह अपने साथ ले जाती है। बाद में साठ गांठ करने के बाद ही व्यापारी को छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने एएसआई को बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे हरियाणा के पानीपत नंबर की एक बोलेरो गाड़ी चौक बाजार में पहुंची। गाड़ी में से चार लोग उतरकर पैदल ही सराफा बाजार पहुंचे। उनके हाथों में एक राइफल थी। ऐसे में सराफा बाजार में खलबली मच गई। उन्होंने खुद को हरियाणा पुलिस ने बताया। एक सर्राफा व्यापारी के बारे में पूछताछ की और वापस चले गए। बाद में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कोतवाली में हरियाणा पुलिस की कोई आमद दर्ज नहीं हुई है और न हीं उन्हें हरियाणा पुलिस के सराफा बाजार में जाने की कोई जानकारी दी गई है।
व्यापारियों का कहना है कि पहले भी हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस उच्च अधिकारियों का स्पष्ट आदेश है कि हरियाणा पुलिस कोतवाली में आमद दर्ज करने के बाद ही आरोपी को उठाने जाएगी, लेकिन हरियाणा पुलिस के लिए ऐसे आदेश कोई मायने नहीं रख रहे हैं। पानीपत पुलिस ने आमद दर्ज करने के बाद बाजार से सर्राफा व्यापारी को उठाया था और अपने साथ पानीपत ले गई थी, लेकिन रात में ही हरियाणा पुलिस ने व्यापारी को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया था।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि वे किसी भी संदिग्ध आदमी से जेवर नहीं खरीदते हैं फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है।सराफा यूनियन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि अगर हरियाणा पुलिस का उत्पीड़न खत्म नहीं होता है तो सभी अपनी दुकान बंद करके दुकानों की चाबियां कोतवाली में जमा करा देंगे। इस अवसर पर हेमचंदवर्मा, मनोज वर्मा, राहुल वर्मा, संजू वर्मा, अब्दुल समद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें