फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा 25 को हो जाएगी सील

विज्ञापन
चौसाना में शान्तिपूर्ण मतदान को पुलिस-पीएसी ने किया फ्लैग मार्च - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 26 अप्रैल से होने वाले मतदान की खातिर रविवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसी दिन हरियाणा सीमा सील करके फोर्स तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान की खातिर शामली रविवार को ब्लॉक में शहर के माजरा रोड बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज, थानाभवन में लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज, कैराना ब्लॉक मुख्यालय में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, कांधला में चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला, ऊन ब्लॉक मुख्यालय से झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। ये मतदान केंद्रों पर ही रात्रि विश्राम करेंगी। चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के उपायुक्त शैलेंद्र व्यास, सहायक प्रभारी के रूप में मंडी समिति सचिव अरुण कुमार की तैनाती की गई है। चुनाव कंट्रोल रूम नंबर 01398 270203 जारी किया गया है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे के बाद हरियाणा सीमा सील कर दी जाएगी। सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में एनआईसी में कंट्रोल रूम खोल दिया है। मतदान से 48 घंटे पूर्व शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के ब्लॉक वार मतदाता
ब्लॉक मतदाता मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र
थानाभवन 175486 120 59
कैराना 140459 86 65
शामली 123119 84 60
ऊन 179765 141 92
कांधला 135827 87 64
कुल मतदाता 754656 518 340
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें