फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर किया हंगामा

Sat, 15 Jul 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। हादसे में किशोरी को घायल करने के आरोपी को थाने से छोडे़ जाने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार शाम कस्बा कांधला के मोहल्ला खेल निवासी गरिमा घर के बाहर खड़ी थी, तो बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में आरोपी पक्ष बाइक के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा पाए थे। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों के दबाव में आकर थाने से छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मामले से पालिका सफाई यूनियन अध्यक्ष अजमल बेग को अवगत कराया। फिर शुक्रवार शाम करीब सात बजे वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग अजमल बेग के नेतृत्व में थाने पहुंचे और घेराव करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


मांग की कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर युवक को नहीं पकड़ा गया, तो वाल्मीकि समाज के लोग एकजुट होकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।  उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष मेजर सिंह ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस युवक को पकड़ा गया था, तहरीर में उसका नाम नहीं था, जिस कारण उसे छोड़ दिया गया।इस दौरान गौरव, मंगतराम, रामपाल, विपित, रोहित, ओमप्रकाश, चांद, इलमचन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें