थानाभवन। क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में जिलास्तरीय जौहर सिंह वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा खेलों से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।
उन्होंने कहा कि वॉलीबाल, कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों को छोटे-छोटे मैदानों में खेला जा सकता है। इस प्रकार के आयोजनों से खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। स्पर्धा करने की क्षमता बढ़ती है। खेलों से शारीरिक मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर नेत्रपाल सिंह ने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां सद्भाव बढ़ता है, वहीं युवाओं को स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी मिलती है। प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच ग्राम सोंटा व उस्मानपुर के मध्य खेला गया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ 12 अक्तूबर को होगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ठाकुर नेत्रपाल सिंह, हरीशचंद्र, रविंद्र शर्मा, आशीष कुमार, मोहित राणा, ब्रिजेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, आजाद, सोनू, मुकुल कुमार, शुुभम, वासू, सनिल आदि उपस्थित रहे।