शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही टी-20 किक्रेट चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी एकेडमी की टीम का दबदबा रहा। दूसरे दिन के मैच में मेपल्स एकेडमी की टीम ने सरसावा को 96 रनों से हराया।
मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट में टी-20 चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेपल्स एकेडमी और सरसावा की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें विश्वजीत चौधरी ने 51 रन बनाए। मेपल्स एकेडमी के स्कोर के जवाब में खेलने उतरी सरसावा की टीम महज 12.4 ओवर में 53 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें मेपल्स एकेडमी की ओर से रजत, अर्जुन व अशोक चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए।
खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मेपल्स एकेडमी की टीम ने यह मैच 96 रनों से जीत लिया। अशोक चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह, कोच विनय कुमार, अमर मित्तल, संदीप शर्मा, अशोक चौहान, प्रताप सिंह, पवन आर्य, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।