फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में जौहर दिखाएगा शामली का दिव्यांग क्रिकेटर

Sun, 09 Sep 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
क्रिकेटर विक्की कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया टीम में शामली के गांव हिरनवाड़ा निवासी विक्की कुमार का चयन हुआ है। वह 16 से 21 सितंबर तक पाकिस्तान में होने वाली क्रिकेट सीरीज में इंडिया टीम के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।  
विज्ञापन




गौरतलब है कि गांव हिरनवाडा निवासी दिव्यांग विक्की कुमार विकेट कीपर और बल्लेबाजी करते हैं। इससे पूर्व भी वह इंडिया टीम के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। दो दिन पूर्व ही व्हील चेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के सचिव प्रदीप राज ने पाकिस्तान में होने वाली सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, जिसमें विक्की कुमार का भी चयन किया गया। विक्की कुमार ने बताया कि 16 से 21 सितंबर तक पाकिस्तान फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिलेटरल सीरीज का आयोजन होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीम हिस्सा लेंगी। वह इंडिया टीम के साथ 15 सितंबर को रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें