फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला हथौड़ा

Sat, 01 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। नगर के सौंदर्यीकरण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे डिवाइडर के लिए पानीपत-खटीमा मार्ग पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा सड़क के बीच डिवाइडर बनवाया जा रहा है। पहले चरण में  पानीपत रोड स्थित बाईपास से प्रारंभ होकर छड़ियान स्थित पानी की टंकी तक कराया गया था।

जिसके निर्माण कार्य से पूर्व पालिका प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण हटवाया था।  इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और डिवाइडर बनाने के लिए दूसरे चरण में काम शुरू हो गया।  इसके लिए सड़क के दोनों ओर से साढे़ छह मीटर भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली। कुछ समझदार लोगों ने नगर के विकास के नाम पर अपना अवैध निर्माण हटवा दिया। वार्ड दो सभासद आसिफ चौधरी ने अहम भूमिका निभाते हुए अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण हटवाया। पहले दिन पालिका के बुल्डोजर ने अवैध रूप से बनी 15 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद राशिद का कहना है कि मार्ग के किनारे दो मीटर की दूरी पर लोगों ने वर्षों पूर्व अवैध रूप से निर्माण कार्य कर अतिक्रमण कर रखा था। उन्हें  समझा कर अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें