फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फाल्ट के पांच घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली

विज्ञापन
सुबह से बिजली कटौती के कारण पंखा न चलने से गत्ते से हवा करता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। आदर्श मंडी बिजली फीडर में मंगलवार की सुबह अचानक फाल्ट के चलते शहर के भिक्की मोड, माजरा रोड, टंकी रोड, रेलवे रोड आदि की आपूर्ति करीब पांच घंटे से अधिक समय तक गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके कारण विभिन्न स्थानों पर फाल्ट हो रहे हैं। सोमवार की रात वर्मा मार्केट, हनुमान धाम रोड, मिल रोड, फव्वारा चौक पर आपूर्ति गुल रही थी। साथ ही बिजली की लो वोल्टेज के कारण भी लोगों को परेशानी हुई थी। जेई सौरभ ने बताया कि सुबह के समय बिजलीघर में फाल्ट के कारण परेशानी हुई थी। बाद में फाल्ट को दूर कर दिया गया।
नगर निवासी अंकित कुमार, शादाब, मनीष ने कहा कि ऊर्जा निगम ने कटौती से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे मगर समस्या जस की तस है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए गंभीर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें