फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अस्पताल में बेड पर शस्त्र रखने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र सें पिछले सप्ताह युवती से दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोप में छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घायल बदमाश के बराबर में बेड पर पुलिसकर्मियों के सरकारी शस्त्र रखे नजर आ रहे हैं। उसके नजदीक ही पुलिसकर्मी खड़े हुए हैं। इस मामले में एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो जानकारी में नहीं आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें