शामली। जिला अस्पताल में तीन घंटे की ओपीडी में पांच चिकित्सक मौजूद रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। अस्पताल में 171 मरीज पहुंचे, जिनमें लगभग 90 मरीज वायरल बुखार और नजला जुकाम से पीड़ित रहे।
दिवाली के त्योहार को लेकर जिला अस्पताल में छुट्टी चल रही है। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में छुट्टी के दिन सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे ओपीडी में मरीजों की जांच कर दवा दी जाती है। शनिवार को भी अस्पताल में छुट्टी होने के कारण ओपीडी तीन घंटे खुली। ओपीडी में सुबह से ही मरीज आने शुरू हो गए थे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया शनिवार को डॉ. रामनिवास, डॉ. सानिया, डॉ. समद अली, डॉ. अलताफ और प्रशिक्षु फिरोज ओपीडी में मौजूद रहे। इसके अलावा इमरजेंसी में डॉ. लविश की ड्यूटी रही। उन्होंने बताया ओपीडी में 149 मरीजों के नए पर्चे बने जबकि 22 मरीज पुराने पर्चे लेकर आए। सभी 171 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं।