अप्रैल-मई का आधा शिक्षण शुल्क माफ
शामली। लॉकडाउन में अभिभावकों को राहत देते हुए सत्यनाराण इंटर कॉलेज और सत्यनारायण शिशु मंदिर ने अप्रैल और मई माह का आधा शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
सत्यनारायण इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को इंटर और शिशु मंदिर दोनों संस्थाओं की अभिभावकों को राहत देने के लिए प्रबंध समिति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के कारण सभी अभिभावकों का काम-काज बंद है। इसलिए सत्र 2020-21 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अप्रैल और मई माह का शिक्षण शुल्क आधा माफ कर दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे अभिभावकों को राहत मिलने के साथ छात्र-छात्राओं में शिक्षण के प्रति रुचि बढ़ेगी। बैठक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, कोषाध्यक्ष राजीव तायल मौजूद रहे।