फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद की पार्टी है कांग्रेस: संगीत सोम

Mon, 18 Mar 2019 12:02 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
polictial - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि भाजपा ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। संगीत सोम ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद की पार्टी है। कांग्रेेस ने पाकिस्तान, चीन को खुश करने और देश को कमजोर करने का काम किया है।
विज्ञापन


 रविवार को हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कैराना लोकसभा क्षेत्र का विजय लक्ष्य 2019 के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जिले की कानून की व्यवस्था ठप हो चुकी थी। कैराना में लोगों के घरों पर ताले पड़ गए थे। पलायन का मुद्दा बाबू हुकुम सिंह ने उठाया था। भाजपा की सरकार आने पर कैराना से पलायन करने वालों की घर वापसी का काम हुआ है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजने का काम किया है। प्रदेश में सरकार 20 साल तक नहीं जाने वाली है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा रहा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को जनता सबक सिखाएगी। आने वाले 11 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को 95- 97 प्रतिशत मतदान करके नया इतिहास बनाना है।

‘बुआ-भतीजे के गठबंधन को ठगबंधन बताया’
सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए संगीत सोम ने  बुआ-भतीजे के गठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि बुआ भतीजे की पोल खुल गई है, सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को हाफिज सईद की पार्टी बताया। कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान, चीन को खुश करने और देश को कमजोर करने का काम किया है। कहा कि वे अलीगढ़ गए थे, उन्होंने वहां एएमयू में जिन्ना की नहीं, श्रीरामचंद्र जी की फोटो लगाने की बात कही। भाजपा सरकार ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगी। युवा सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी मोहित बेनीवाल ने कहा कि इस बार युवा मोदी पुन: को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। कैराना लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी ने कहा कि कैराना के उपचुनाव में भाजपा चुनाव जीत जाती तो विरोधी दलों का गठबंधन मजबूत नहीं होता। गंगोह के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी-योगी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की वोटिंग प्रतिशत से भाजपा कैराना उपचुनाव में हारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क करके वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाना है।
विज्ञापन


युवाओं की भूमिका अहम होगी: मृगांका सिंह
भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को अपनी भूमिका को जिम्मेदारी से निभाना है। वर्ष 2014 की तर्ज पर वर्ष 2019 में कमल को खिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। जनता के स्नेह के आगे वह कैराना उपचुनाव में हार कर जीत गई हैं। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हरवीर मलिक  युुवा मोर्चा के प्रवीण भड़ाना ने संबोधित किया। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने की। इससे पहले, सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। मौके पर युवा मोर्चा के सहारनपुर के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, भाजपा के महामंत्री राजन बत्रा, सचिन जैन, देवाशीष वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, योगेश शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, रवि कश्यप, अमित विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा। मौके पर जसाला के अमर शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान के पौत्र कुशांक चौहान ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। संचालन अनुुराग शर्मा ने किया।

चौकीदार ईमानदार और देश के लिए समर्पित
शामली। सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि कैराना उपचुनाव में भाजपा ओवर कांफिडेंस से हारी थी। चौकीदार ईमानदार और देश के लिए समर्पित है।
 रविवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा से सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। पत्रकारों के पूछे जाने पर सोम ने कहा कि  कैराना उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम से भाजपा कार्यकर्ताओं के ओवर कांफिडेंस से हार गई थी। भाजपा गठबंधन से डरी नहीं उत्साहित है, अगर डरे है, तो गठबंधन के लोग। उन्होंने सपा-बसपा, रालोद गठबंधन के के नेताओं पर तीखे प्रहार किए। भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि चौकीदार ईमानदार और देश के लिए समर्पित हैं। चौकीदार को चोर कहने वाले जीजा और बहन क्या कर रहे हैं। चोरों को चोर ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें