शामली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ अब उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में छात्राओं के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इन विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। यहां की छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की कवायद की जा रही है।
इसी क्रम में इनको स्वस्थ्य रखने के लिए अब केजीबीवी में ओपन जिम बनाए जाएंगे। यह न केवल छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे उनके आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। ओपन जिम में विभिन्न प्रकार के व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे, जैसे कि सर्फिंग बोर्ड, क्रॉस ट्रेनर और चेस्ट प्रेस।
प्रत्येक स्कूल में कम से कम चार जिम इक्विपमेंट लगाए जाने हैं। जनपद के पांच विकास खंड़ों में चार बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैप् इन सभी में ओपन जिम से जुड़ी सामग्री खरीदने के लिए हर स्कूल के लिए दो लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया जाएगा। जल्द ही धनराशि मिलने की उम्मीद है। ओपन जिम सत्यापन समिति के सदस्य बनाए : बेसिक शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष होंगे। सहायक वित्त्स एंव लेखाधिकारी सदस्य, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को सदस्य सचिव, डीएम की ओर से नामित एक तकनीकि अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा, जबकि डीएम की ओर से नामित उत्कृष्ट व्यायाम शिक्षक-शिक्षिकाएं सदस्य होंगी। यह समिति इसकी व्यवस्था को देखेगी।