फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदेवड़ा संगम पानी से हुआ लबालब

विज्ञापन
जलालाबाद के गंदेवड़ा संगम नहर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। आखिरी लंबी प्रतीक्षा के बाद पूर्वी यमुना नहर में गंगा का 600 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। गंगा का पानी यमुना नहर आने से किसानों को पानी मिलेगा। इसके अलावा शामली खंड के सभी रजबहे में पानी रहेगा।
विज्ञापन

हरिद्वार गंगा में पानी की कम उपलब्धता के चलते पिछले 15 अक्तूबर से एक माह के लिए गंगा का पानी बंद कर दिय गया था। 16 नवंबर को दीवाली बाद गंगा का पानी गंगा और नहरों में छोड़ दिया गया था, किंतु गंदवेड़ा संगम पर विकास कार्य चलने से यहां नहर में छोड़ दिया गया था। यमुना नदी का मामूली पानी छठ पूजा के लिए पूर्वी यमुना नहर में छोड़ा गया था। छोड़ा गया पानी शामली जिला मुख्यालय पर आते आते ही खत्म हो गया था। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए पानी छोड़ें जाने की मांग कर रहे थे, यमुना नदी और गंगा का पानी नहर में नहीं आ पाया था। लंबी प्रतीक्षा के बाद पूर्वी यमुना नहर में गंगा का 600 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। यमुना का पानी जल्द ही जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर में गंगा का पानी छोड़ा गया है। यमुना नदी में पानी न ही होने से नहर को पानी नहीं मिला है। 600 क्यूसेक पानी आने से जिला मुख्यालय के सभी रजबहे चल जाएंगे। पूर्वी यमुना नहर और रजबहों से किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें