फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की धार्मिक स्थलों की निगरानी

विज्ञापन
कैराना में जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद के पास निगरानी करता ड्रोन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से धर्मस्थलों की निगरानी की
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने जुमे की नमाज पर सुरक्षा की दृष्टि से धर्मस्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की। इसके अलावा पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे के बाजारों में पैदल गश्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुकीतिॅ माधव के निर्देश पर जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने धर्मस्थलों एवं संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने पालिका मार्किट, चौक बाजार, जामा मस्जिद, ईदगाह रोड, बनखंडी मंदिर, कांधला तिराहे पर स्थित प्रमुख धर्मस्थलों के आसपास पैदल गश्त कर ड्रोन कैमरे से निगरानी की। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक जुमे की नमाज के चलते धर्मस्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे उड़ाकर निगरानी की गई हैं। इस दौरान कहीं पर भी किसी तरह के नियमों का उल्लंघन व प्रतिबंधित चीजें दिखाई नहीं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें