फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद एवं पेस्टीसाइड की दुकान पर जीएसटी टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद एवं पेस्टीसाइड की दुकान पर जीएसटी टीम ने की जांच
विज्ञापन

चौसाना। जीएसटी टीम ने गढ़ी हसनपुर में पेस्टीसाइड एवं फर्टिलाइजर के थोक एवं फुटकर विक्रेता के यहां पहुंचकर जांच की। टीम ने खरीद-बिक्री समेत अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी ने नियमित रूप से रिटर्न दाखिल नहीं किया। इससे टैक्स चोरी की आशंका है।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी बृजेश कुमार के नेतृत्व में सहारनपुर और शामली की टीम मंगलवार शाम करीब तीन बजे चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में सिद्धांत पेस्टीसाइड्स प्राईवेट लिमिटेड की दुकान पर पहुंची। टीम ने जांच के लिए दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। जीएसटी टीम की कार्रवाई की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के बाजारों में भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। चौसाना के कुछ व्यापारी भी गढ़ी हसनपुर आ गए। बताते हैं कि जिस दौरान टीम जांच कर रही थी, उसी दौरान व्यापारी का हरियाणा से एक ट्रक माल आया, जिसे टीम ने एक ओर खड़ा करा लिया। देर शाम तक टीम की जांच जारी थी।
विज्ञापन

व्यापारी से बातचीत पर लगाई रोक
चौसाना। जीएसटी की जांच के दौरान व्यापारी से उसके मोबाइल फोन व अन्य लोगों से बातचीत पर रोक लगा दी गई थी। व्यापारी के संस्थान पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। किसी भी व्यक्ति के प्रतिष्ठान में आने-जाने पर रोक लगी रही। व्यापारी के प्रतिष्ठान के बाहर भीड़ जमी रही।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
जीएसटी रिटर्न नियमित दाखिल नहीं किया जा रहा है। राजस्व चोरी की दृष्टि से जांच की जा रही है। अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकती है।
- मनोज कुमार विश्वकर्मा, डिप्टी कमिश्नर द्वितीय, जीएसटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें