फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कपड़ा व्यापारी के यहां GST का छापा, मचा हड़कंप, सहारनपुर टीम तीन गाड़ियों से पहुंची

Mon, 24 Nov 2025 04:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के नया बाज़ार में कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर सहारनपुर जीएसटी टीम ने दस्तावेज़ों की जांच के लिए छापेमारी की।

विज्ञापन
जीएसटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के नया बाज़ार क्षेत्र में शुक्रवार को एक कपड़ा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा। सहारनपुर से तीन वाहनों में पहुंची जीएसटी टीम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। टीम स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर व्यापारी की दुकान पर पहुंची और जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान अस्पताल में भर्ती, आज हो सकती है डिलीवरी, बच्चे के पिता को लेकर संशय

अधिकारियों ने बिलिंग रिकॉर्ड, रजिस्टर, टैक्स इनवॉइस और वित्तीय दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल की। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हलचल बढ़ गई और स्थल पर भीड़ एकत्र हो गई।

जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी अनियमितता या कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें