शामली। किसान जागरूकता कार्यक्रम. कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण योजना के तहत ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी आयोजित की गई। सीडीओ यशु रुस्तगी ने किसानों को गन्ने के साथ साथ सहफसली एवं सब्जी, मशरूम, फूल, जैविक खेती करने व गिरते भूजल पर चिंत्ता प्रकट करते हुए पानी की बर्बादी को रोकने का आह्वान किया।
सोमवार को माजरा रोड पर कृषि बीज भंडार में किसान जागरूकता कार्यक्रम- कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण योजना के तहत ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि, भूमि सरंक्षण, ,पशुपालन समेत कई विभागों ने किसानों की कीटनाशक दवाओं के स्टाल लगाए गए थे।
शामली ब्लाक प्रमुख म़ुन्नीदेवी की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने किसानों- अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जल संरक्षण व सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने किसानों से साठा धान नहीं लगाने का अनुरोध किया है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
सीडीओ ने किसानों को गन्ने के साथ साथ सहफसली एवं सब्जी, मशरूम, फूल, जैविक खेती करने व गिरते भूजल पर चिंता प्रकट करते हुए पानी की बर्बादी को रोकने का आह्वान किया।
भूजल स्तर गिरने से शामली जिला पूर्व में डार्क जोन घोषित हो चुका है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने पशुपालन की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा परीक्षण विभाग के डाॅ. शिवकुमार ने जल प्रबंधन के प्रबंधन के विषय में किसानों को अवगत कराया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. आरसी राठी ने पशुपालकों को पशुओं मे होने वाली बीमारियां. गर्भधारण क्षमता बांझपन से बचाव व पशुओं के दैनिक आहार की जानकारी दी। गन्ना शोध संस्थान मुजफ्फरनगर पूर्व वैज्ञानिक डाॅ. जगपाल सिंह ने गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती एवं लगने वाले कीट रोग व बचाव की जानकारी दी।
एलडीएम वाईपीएस पंवार ने फसली ऋण पर लगने वाले ब्याज दर व फसल बीमा योजना के बारे में अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी मौजूद रहे। गोष्ठी में किसान रामकुमार भनेड़ा जट, संदीप कुमार महरमपुर, अनिल कुमार कुड़ाना, जितेंद्र कुमार कुरमाली, शीतल सिंह भाजू, अशोक कुमार लिलौन, भैंसवाल के प्रधान नवीन कुमार, कृषि विभाग के बिजेंद्र सिंह, मांगेराम, अमित, प्रवीण, रोहित सेठी, अंकुर, सतीश कुमार मौजूद रहे। संचालन विरेंद्र सिंह ने किया।