थानाभवन। नगर के मंदिर श्री कालियों वाला में देव प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ परिक्रमा निकाली गई।
मोहल्ला छीपियान स्थित मंदिर श्री कालियों वाला में विगत एक सप्ताह से पंडित नीरज आचार्य के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। बुधवार को श्रीराम दरबार व श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ नगर परिक्रमा की गई।
श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण व सुदामा की झांकी में कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों पर किया गया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र गर्ग बब्ली, नरेश सैनी, नाथीराम गर्ग, योगेश उर्फ मुला, लाल सिंह प्रजापति, राजेश प्रजापति, कुलदीप आदि मौजूद रहे।