फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासमंडी को बनाया हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाकर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
घासमंडी बना हॉटस्पॉट क्षेत्र, किया सील
विज्ञापन

थानाभवन। एक निजी क्लीनिक के कंपाउंडर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के मोहल्ला घासमंडी को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों सहित 32 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां क्लीनिक पर काम करने वाला युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे रात में कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। रविवार सुबह एसडीएम संदीप कुमार पुलिस बल के साथ युवक के निवास वाले मोहल्ला घासमंडी पहुंचे। वहां टीम ने लोगों को घरों से न निकलने की अपील करते हुए घासमंडी को हॉटस्पॉट घोषित कर सील होने की जानकारी दी। इसके बाद वहां पुलिस बल तैैनात कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. कांति प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने निजी चिकित्सक सहित चार स्टाफ की सैंपलिंग की गई। इसके अलावा घासमंडी में युवक के परिजन और उसके संपर्क में आने वाले 28 लोगों के सैंपल लिए हैं। इस तरह से 32 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें