फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दादी पोते की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
कैराना में मामौर झील के पास सड़क किनारे पलटी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। मामौर झील के पास सड़क किनारे खाई में एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्राली के नीचे दबकर दादी व पोते की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी विकास सोमवार को अपने ट्रैक्टर में कोल्हू का सामान लेकर गांव मामौर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। ट्राली में विकास के परिवार की ही महिला सुरेशो (55) व उसका आठ वर्षीय पोता सचिन, अंकित व सागर भी सवार थे। मामौर में कोल्हू का सामान देकर वापस लौटते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्राली के नीचे दबने से महिला सुरेशो व उसके पोते सचिन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्राली के नीचे से शवों को निकाला। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें