फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में राजपूत उत्थान सभा ने प्रधानमंत्री केे नाम ज्ञापन सीओ को सौंपते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारी कस्बे में सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि भले ही डॉक्टर यह दावा कर रहे हों कि सुशांत ने आत्महत्या की थी, लेकिन, इसके पीछे हत्या भी वजह हो सकती है। बॉलीवुड के कुछ विशेष लोगों ने षड्यंत्र रचते हुए सुशांत जैसे होनहार कलाकार को फिल्मों से बाहर निकाल दिया, जिससे कि उसका करियर चौपट हो जाए ये भी इसके पीछे वजह हो सकती है। सभा के सभी पदाधिकारी व समाज के लोग इस मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हैं। इस दौरान अनिवेश पुंडीर, कुलदीप राणा, विशाल सहित काफी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें