चीनी मिलों से खरीदी बिजली का एक हजार करोड़ देगी सरकार
शामली। बजाज समूह की चीनी मिलों से खरीदी गई बिजली का करीब एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान सरकार जल्द कर सकती है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आचार संहिता लागू होने से पहले ही पास हो चुका है। यह पैसा मिलने पर मिल बकाया गन्ना भुगतान इसी माह कर सकती है।
जिले की शामली और थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का कुल 135.16 करोड़ रुपया बकाया है। जिसमें 99.45 करोड़ थानाभवन बजाज समूह पर बकाया है। बजाज समूह की 14 चीनी मिलों से खरीदी गई बिजली के एक हजार करोड़ रुपये केभुगतान का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में 15 दिन पूर्व पास हो चुका है। यह धनराशि इसी माह मिलने की संभावना है। डीसीओ विजय बहादुर सिह ने बताया कि जिले की शामली और थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का कुल 135.16 करोड़ बकाया है। शामली चीनी मिल पर 35.71 करोड़ बकाया है। दोनों चीनी मिल किसानों का पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान 31 जनवरी तक करने का आश्वासन दे चुकी हैं। बजाज समूह के सरकार की ओर से हजार करोड़ रुपये बिजली का भुगतान का इंतजार किया जा रहा है।
बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति
चीनी मिल अवशेष भुगतान
शामली 35.71 करोड़
थानाभवन 99.45 करोड़
ऊन शून्य
कुल 135.16 करोड़