फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के ऋण और तीन माह के बिजली बिल माफ करें

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों के तीन माह के बिजली बिल माफ कराए सरकार
विज्ञापन

शामली। रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर किसानों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की सूबे की भाजपा सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। किसानों को सहूलियतें देने के लिए सभी प्रकार की कृषि संबंधी ऋण और तीन माह के बिजली के बिल तत्काल प्रभाव से माफ किए जाएं। प्रदेश के किसानों को तत्काल राहत पैकेज पहुंचाने की दृष्टि से कम से कम 20000 हजार रुपये प्रति किसान के हिसाब से तत्काल उसके खाते में भेजा जाए। विभिन्न प्रदेशों से आए हुए प्रवासी मजदूरों के लिए ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे कुटीर उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता हेतु बैंकों को निर्देशित किया जाए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की तीन माह की फीस माफ की जाए। इस अवसर पर विकास धीमान रामकुमार वर्मा, भानू प्रताप और आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें