शामली में कलक्ट्रेट परिसर में सैनिटाइज करते अग्निशमन दल के कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
सरकारी कार्यालयों को किया सैनिटाइज
शामली। अग्निशमन विभाग द्वारा पालिका कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों से सोमवार को सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि डीएम कार्यालय समेत कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों के परिसर, एडीएम कार्यालय परिसर, एसडीएम सदर कार्यालय परिसर, कोषागार कार्यालय परिसर, चुनाव से संबंधित स्ट्रांग रूम भवन परिसर, रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर, बंदीगृह भवन परिसर, स्टेट बैंक परिसर, वकीलों के चैंबर्स के परिसर, एसटी तिराहा की पुलिस चौकी का परिसर, तिराहा पर स्थित पेट्रोल पंप परिसर, मेगा मार्ट परिसर, एडीएम का आवसीय परिसर, जलकल विभाग के कार्यालय का परिसर और आवासीय भवनों के परिसर आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सैनिटाइजेशन के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।