फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 बूथों पर 1608 लोगों को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
52 बूथों पर 1608 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में 52 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। इनमें 11 बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। बाकी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 22.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 1608 व्यक्तियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कुल 52 बूथों पर टीकाकरण किया गया। रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी समेत 11 बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए जबकि बाकी 41 बूथों पर कोविशील्ड के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को सभी 52 बूथों पर 7200 व्यक्तियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 955 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया जबकि 653 लोगों ने दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में कुल 1608 व्यक्तियों को टीके लगे हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 22.33 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है और वैक्सीन की 171 वॉयल खर्च हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें