नोडल अधिकारी के रुप में ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। नोडल अधिकारी प्रतिदिन शाम को खरीद की मात्रा और स्टॉक सत्यापन कर दैनिक रिपोर्ट जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जिला खरीद अधिकारी को भेजेंगे। नोडल अधिकारी यह भी तय करेंगे कि क्रय केंद्र पर, गेहूं खरीद कार्य के लिए नियुक्त हैंडलिंग ठेकेदार द्वारा प्रति कांटा पर्याप्त संख्या में श्रमिक उपलब्ध कराए गए हैं।
सभी खरीद एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमीमापक यंत्र, पावर डस्टर, छलना, पंखा आदि की व्यवस्था है। रबी विपणन वर्ष 2022- 23 में गेहूं खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक होगी। डीएम स्थानीय परिस्थिति के अनुसार आवक की दृष्टिगत क्रय केंद्रों के समय का बदलाव करने के लिए अधिकृत होंगे।
डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में स्थापित क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान अपनी सुविधा के अनुसार गेहूं टोकन प्राप्त कर बेच सकेगा, परंतु यदि कोई किसान केंद्र पर एक बार अपना गेहूं बेच लेता है तो उसे अगली बार भी उत्पादित गेहूं की शेष मात्रा उसी केंद्र पर बेचनी होगी। गेहूं की बिक्री के लिए किसान को किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।