फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घरों-गोशालाओं में हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का लगाया भोग

Tue, 10 Nov 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
नवीन मंडी ​स्थित गोशाला में गोवर्धन पूजा करते चेयरमैन व अन्य। आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली/ऊन। गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर भ्रम के बीच सोमवार को घरों और गोशालाओं में गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अन्नकूट का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

शहर के भैंसवाल रोड स्थित नई मंडी की गोशाला में श्री कान्हा काउ फीडिंग फाउंडेशन की ओर से गोवर्धन पूजा एवं गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोशाला संचालक दिनेश कुमार ने गोबर से गोवर्धन बनाया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, फाउंडेशन के संस्थापक शुभम कुमार गर्ग, आशीष गर्ग, डॉ. अनिल कुमार बंसल, रोबिन गर्ग, शिव कुमार दीवान, अजय गोयल और डॉ. उमेश कुमार मौजूद रहे।
मालेड़ी गांव में राज सिंह मुखिया के आवास पर सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की गई। ऊन कस्बे में भी लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की। किसानों और पशुपालकों ने गायों को तिलक लगाकर उनकी पूजा-अर्चना की तथा अन्नकूट का भोग लगाया। मंदिरों में भी विशेष पूजा हुई।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर गन्ने की हुई बिक्री
गोवर्धन पूजा पर गन्ने की पूजा करने की मान्यता के चलते बाजारों में गन्ने की खूब बिक्री हुई। शहर के शिव चौक सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्रों से किसान गन्ना बेचने पहुंचे। बाजार में एक गन्ना 30 रुपये और दो गन्ने 50 रुपये में बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें